विद्यालय स्कूल में ताला तोड़कर मध्यान भोजन का 25 बोरा चावल की चोरी

ग्रामीणों की माने तो रात्री प्रहरी रहते हुआ है विधालय में चोरी

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा -रविवार की रात्रि चेवाड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय कपासी गाँव में अज्ञात चोरों के द्वारा भंडार का ताला तोड़कर 25 बोरा चावल की चोरी कर ली गई है. आज सुबह जब कुछ ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो रास्ते पर चावल गिरा हुआ था और इसकी सूचना विद्यालय प्रभारी को दी गई तब जाकर लोग जान पाए कि विद्यालय में चावल की चोरी हुई है । इस बाबत विद्यालय प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि विद्यालय में लगभग 25 बोरा मध्यान भोजन के लिए चावल रखा गया था। मालूम हो कि मध्य विद्यालय कपासी गाँव में रात्रि प्रहरी भी तैनात है ।

रात्रि प्रहरी के तौर पर विद्यालय में अमित कुमार नियुक्त हैं लेकिन रात्रि प्रहरी रहने के बाद भी विद्यालय का ताला तोड़कर 25 बोरा मध्यान भोजन के चावल चोरी कर लेना यह चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण की माने तो दबी जुबान से यह चर्चा है की रात्रि प्रहरी के पत्नी को ही विद्यालय प्रभारी विद्यालय का सचिव बनाए हुए हैं इस वजह से रात्रि प्रहरी रात में ड्यूटी नहीं करता है। विद्यालय प्रभारी अपने हित के लिए रात्रि प्रहरी की पत्नी को विद्यालय का सचिव बनाए हैं इसका लाभ रात्रि प्रहरी उठा रहा है और उसके ड्यूटी नहीं करने की वजह से चोर को चोरी करना और आसान हो गया है । चोर के द्वारा मध्यान भोजन के लिए रखे गए चावल के सूती के बोरा को काट कर और दूसरे बोरे में चावल पलट कर ले जाया गया है। चोरी का मामला चाहे जो भी हो लेकिन ग्रामीणों के द्वारा चर्चा जोर-जोर से की जा रही है।

 

Leave a Comment