सदर प्रखंड के गुन्हेसा गांव की महिलाएं पहुंचे कलेक्ट्रेट

रिपोर्ट – कुमार सुबिद
शेखपुरा- सदर प्रखंड के गगरी पंचायत अंतर्गत गुनहेसा गांव की महादलित परिवार की दर्जनों महिलाएं पेयजल मुहैया कराने को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां पानी नहीं मिलने से परेशान होकर इसके निदान के लिए जिला अधिकारी से गुहार लगाई। महिलाओं ने कहा कि 100 घर से अधिक महादलित परिवार की महिलाएं यहां निवास करते हैं लेकिन पानी की सप्लाई 10- 15 घरों तक ही हो पाती है. पानी के लिए अधिकांश घरों के लोग परेशान होकर इधर-उधर भटकने को मजबूर होते हैं. इधर स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने को लेकर महिलाओं ने मनमानी बिजली बिल देने की बात कही और सुधार की गुहार लगाई. कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं में सुलेखा देवी उर्मिला देवी पारो देवी रेशमा देवी ने कहा कि वह महज एक कमरे में रहने को मजबूर है लेकिन उन्हें हजारों का बिजली बिल भेजा जा रहा है महिलाओं ने कलेक्टर पहुंच कर समस्या के निदान की गुहार लगाई है। आइए सुने मौके पर महिला ने पत्रकारों से क्या कही
वाइट- रेशमा देवी









