साइबर अपराधी गिरफ्तार

कबीरपुर में चिमनी के पास साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल से बरामद कई संदिग्ध ऐप

शेखोपुरसराय (पाची कबीरपुर): शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पाची कबीरपुर गांव में एक चिमनी के पास बगीचे में साइबर अपराध कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष विवेक चौधरी और दरोगा मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान नालंदा जिला सीमावर्ती कतरीसराय के बारीठ गांव निवासी रंजीत प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार को हिरासत में लिया। आरोपी के मोबाइल की तलाशी लेने पर कई साइबर क्राइम से जुड़े एप और दस्तावेज बरामद हुए। जांच में पता चला कि आरोपी लोगों को प्रलोभन देकर साइबर अपराध में शामिल कर रहा था।

सुमित कुमार को घटनास्थल से गिरफ्तार कर थाना लाया गया और मामले की जांच के लिए साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी को सुपुर्द किया गया।

डीएसपी ज्योति कुमारी का बयान

साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी ने कहा

क्षेत्र में साइबर अपराधियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

 

पुलिस का मिशन

डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम किसी भी कीमत पर साइबर अपराधियों को नहीं बख्शेगी और कानून के दायरे में उन्हें लाएगी

Leave a Comment