भेड़िया पुल पर दर्दनाक हादसा — अज्ञात बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

शेखपुरा प्रखंड के गोपिचक गांव के थे मृतक, थाना अध्यक्ष विवेक चौधरी कर रहे जांच
शेखोपुरसराय (शेखपुरा)।
शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के भेड़िया पुल के पास शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्ध सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात टू-व्हीलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वृद्ध सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोपिचक गांव के थे मृतक
मृतक की पहचान शेखपुरा प्रखंड के गोपिचक गांव निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
सूचना पर थाना अध्यक्ष विवेक चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।
चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
थाना अध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि,
अज्ञात वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
गांव में मातम, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
मृतक की मौत की खबर मिलते ही गोपिचक गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भेड़िया पुल के पास स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
रफ्तार बनी जान की दुश्मन
भेड़िया पुल पर हुआ यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि लापरवाह रफ्तार कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।
पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाए









