शेखोपुरसराय थाना परिसर में बनाया गया रंगोली मनाई गई दीपावली की त्यौहार

 

शेखोपुरसराय थाना परिसर में महिला सिपाही ने बनाई सुंदर रंगोली, लोगों ने की प्रशंसा

 

शेखोपुरसराय (नालंदा): त्योहारों के अवसर पर शेखोपुरसराय थाना परिसर का नज़ारा कुछ खास रहा। थाना परिसर के मुख्य गेट पर तैनात महिला सिपाही ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए आकर्षक रंगोली बनाई।

रंगोली की सुंदरता देखकर थाना में आने-जाने वाले लोग रुककर उसकी सराहना करते नजर आए। रंग-बिरंगे रंगों से बनी यह रंगोली न केवल परिसर की शोभा बढ़ा रही है, बल्कि यह पुलिस कर्मियों के अंदर छिपी रचनात्मकता और सकारात्मक सोच का भी प्रतीक बनी हुई है।

थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने भी महिला सिपाही के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से पुलिस बल की मानवीय और सामाजिक छवि और मजबूत होती है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने में मददगार साबित होते है।

Leave a Comment