आचुआरा गांव में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन जी का भव्य स्वागत, उमड़ी जनसैलाब

पटना (बाढ़):
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के आचुआरा गांव में आज अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला, जब ग्रामीणों ने माननीय केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ललन जी का गर्मजोशी और श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया।

गांव की गलियों से लेकर सभा स्थल तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्साहित ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ मंत्री जी का अभिनंदन किया। यह जनसंपर्क कार्यक्रम पूरी तरह जनता के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता ने अपना अटूट विश्वास और समर्थन प्रदर्शित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री ललन सिंह जी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार जनहित और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री जी ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, जल-जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, और उज्ज्वला योजना — की जानकारी विस्तार से दी और लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

ग्रामीणों ने भी मंत्री जी के प्रति गहरा विश्वास व्यक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह, विश्वास और जनसमर्थन किया









