सौरभ कुमार की रिपोर्ट


बरबीघा के पूर्व विधायक ने जदयू से टिकट कटने के बाद किया निर्दलीय नामांकन, समर्थकों में उत्साह
बरबीघा (शेखपुरा): विधानसभा चुनाव से पहले बरबीघा सीट पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला है। बरबीघा के पूर्व विधायक ने जदयू से टिकट कटने के बाद पार्टी से नाराज़ होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर दिया है।
नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा इलाका चुनावी रंग में रंग गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ अपने नेता का स्वागत किया। लोगों में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने बरबीघा की जनता की सेवा के लिए राजनीति में कदम रखा था और जनता के आशीर्वाद से वे एकड़ बार फिर क्षेत्र का विकास करवाने के लिए मैदान में हैं। उन्होंने जदयू नेतृत्व पर टिकट वितरण में भेदभाव का आरोप भी लगाया।

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पूर्व विधायक के निर्दलीय मैदान में उतरने से बरबीघा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना बढ़ गई है









