पुलिस को देखकर 4 बदमाश हथियार और कारतूस छोड़कर भागे,2 पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद

शेखोपुर से अमित कुमार का रिपोर्ट

शेखपुरा। बुधवार की तड़के कोसुंभा थाना पुलिस ने शेखपुरा – शेखोपुर सराय मुख्य सड़क मार्ग पर देवले गांव के समीप सड़क किनारे लगे एक पीपल के पेड़ के निकट से 2 पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद करने में सफल हुई। लेकिन किसी अपराधिक की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पेड़ के नीचे बैठे 4 की संख्या में अपराधी गण पुलिस वाहन को देखकर पकड़े जाने के भय से खेत में कूदकर भाग निकले। इस बाबत कोसुंभा थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर त्रिपुरारी कुमार शेखपुरा – शेखोपुर सराय मार्ग पर पुलिस टीम के साथ गस्ती पर थे। आज तड़के 3 बजे सुबह उक्त सड़क मार्ग पर पीपल के पेड़ के नीचे 4 की संख्या में अपराधी गण किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से बैठे थे। गस्ती पर निकली पुलिस टीम वाहन के लाइट को बुझाकर धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी। पीपल के पेड़ के नीचे बैठे चारों हथियारबंद अपराधी अचानक अपने पास पुलिस वाहन को देखकर खेत में कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने पीपल के पेड़ के नीचे उन सभी द्वारा छोड़कर भागे दोनों पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस को जब्त कर ली। उन्होंने बताया कि सभी बदमाश कृपा बीघा गांव और दूसरी दिशा की ओर अलग – अलग होकर भाग निकले। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही फरार हुए अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
ऐसे ही खबरों के लिए यहाँ पढ़ें









