बाल सुरक्षा गृह का डीएम ने किया औचक निरिक्षण दिये कई आदेश

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – आज दिनांक 09.04.2025 को जिला पदाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा के द्वारा प्लेस ऑफ सेफ्टी, शेखपुरा का औचक निरीक्षण किया गया। वहाँ उन्होने सबसे पहले मुख्य द्वार एवं अन्य स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखे एवं उससे संतुष्ट नजर आए। उनके द्वारा सभी CCTV कैमरों को 24×7 चालू रखने का निदेश दिया गया ताकि किशोरों पर सतत नजर रखा जा सके । उनके द्वारा वहां उपस्थित 87 बाल किशोरों से मिलकर उन सभी से वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली एवं सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई को आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने इस अवसर पर किशोरों के लिए संचालित हो रही वर्ग को भी देखा तथा इसमें और सुधार करने का निर्देश दिए। वहां रहने वाले सभी किशोरों के लिए सुबह उठने से लेकर रात के सोने समय तक का एक शेड्युल बनाकर उसका अनुपालन करवाने का आदेश भी उनके द्वारा दिया गया । वहां किचन इत्यादि का जायजा लेते हुए साफ-सफाई बढ़ाने का आदेश उनके द्वारा दिया गया। कुछ जगहों पर सुरक्षा के मदेनजर मरम्मति इत्यादि का भी कराने का निदेश उनके द्वारा दिया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा किशोरों को मोटिवेट भी किया गया ।

Leave a Comment