रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – आज दिनांक 01.04.2025 को समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में संजय कुमार, उप विकास आयुक्त शेखपुरा की अध्यक्षता में जल – जीवन – हरियाली दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन इस अभियान से संबंधित विभिन्न विभागों के द्वारा बारी बारी से किया जाता है ,जिससे इस अभियान में सभी भागीदारी तथा सामूहिक सार्थकता झलकती है । अप्रैल माह के प्रथम मंगलवार को इसका आयोजन कृषि विभाग ,बिहार सरकार ,पटना के द्वारा किया गया । राज्य स्तर पर इसका आगाज श्री विजय कुमार सिंहा, माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा आज मंगलवार को पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में किया गया।
इसमें मुख्य रूप से जल-जीवन-हरियाली अभियान में जन भागींदारी पर परिचर्चा हुई। विडियों कांफ्रेसिंग के जरिए इस जिला के तमाम पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर कृषि विभाग के द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान में किस तरह से योगदान दी जा रही है ,उस पर चर्चा की गई । जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सुजाता कुमारी ,जिला कृषि पदाधिकारी शेखपुरा के द्वारा बताया गया कि जल जीवन हरियाली की शुरुआत वर्ष 2019 में माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा आमजनों को पर्यावरण के प्रति सजग, सचेत और जागरूक करने, पृथ्वी के हरित आवरण को बढ़ाने एवं बदलते मौसम के अनुकूल कृषि पद्धति को अपनाकर उपज बढ़ाने के साथ साथ भूगर्भ जल में वृद्धि एवं वर्षा जल संचयन के उद्देश्य से किया गया था। जिला कृषि पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा विभिन्न उपायों की चर्चा करते हुए बताया गया कि आज उन्नत होते तकनीक के मदद से कृषि के क्षेत्र में नए नए आयाम हासिल किए जा रहे है। जो न केवल किसानों को लाभ पहुंचा रहे है बल्कि पर्यावरण अनुकूल कृषि को भी बढ़ावा दिया जा रहा है ।
उप विकास आयुक्त महोदय ने जल जीवन हरियाली एवं वर्तमान में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करते हुए पर्यावरण अनुकूल खेती करने पर बल देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज आधुनिक तकनीक के युग में कृषि में नए नए प्रयोग किए जा रहे है जिसका हमारी कृषि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने इस अवसर पर सरकार द्वारा हर खेत तक सिंचाई का जल एवं सिंचाई हेतु विद्युत की पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयासों की भी चर्चा की। उन्होंने किसानों से खेतों में पराली नहीं जलाने अपील की।
इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा इस अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे ।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।









