डीएम से मिले पदक विजेता खिलाड़ी

रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा :- इंडिया कैम्प में शामिल हिमांशु कुमार से मिले शेखपुरा जिला अधिकारी दिए बधाई। बताते चलें कि नासिक महाराष्ट्र में आयोजित चैम्पियन ऑफ चैंपियन प्रतियोगिता में शेखपुरा जिला के दो खिलाड़ियों ने पदक जीता था। जिसमें हिमांशु कुमार ने रजत पदक जीता तो वहीं रोहित सैनी ने कांस्य पदक जीता था। हिमांशु कुमार को इंडिया ताइक्वांडो एसोसिएशन के द्वारा इंडिया कैम्प में शामिल किया जाएगा। हिमांशु कुमार बिहार के एक मात्र खिलाड़ी इस कैम्प में शामिल होगे। मौके पर मौजूद ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के सचिव सह राष्ट्रीय कोच राष्ट्रीय खिलाड़ी कुन्दन कुमार ने बताया कि शेखपुरा जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन ने खिलाड़ियों से बात कि उनके हर सुविधा उपलब्द करवाने की बात कही। वहीं डिप्टी कलेक्टर सह खेल उपाधीक्षक ने खिलाड़ियों को खेल की हर संभव मदद करने कि बात कही। शेखपुरा खेल उपाधीक्षक धर्म राज कुमार ने बताया कि हिमांशु कुमार को इंडिया कैम्प में शामिल किया जाएगा जो फूजैरा यूएई में आयोजित अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इंडिया कैम्प के माध्यम से बेस्ट खिलाड़ी का चयन किया जाएगा। बिहार कि निगाहे हिमांशु कुमार पर है। शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आशीष कुमार, उप सचिव शेखर सुमन कोषाध्यक्ष मानव गुप्ता, वरीय सदस्य श्रवण सिंहा ,रंजीत कुमार, मंजू देवी, सुनीता कुमारी, सबीर हुसैन, मीडिया प्रभारी अभिनव राज, रीना मेहता, ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के राष्ट्रीय खिलाड़ी :- हर्ष उज्जवल, आशीष कुमार, माही मेहता , अभिनव राज, हर्ष वर्धन, हिमांशु कुमार,खुशी कुमारी , दीपमाला, प्रिया, रोहित सैनी, शारीरिक शिक्षक- राकेश कुमार, गौरव कुमार,विशाल कुमार, राजनंदन शर्मा, शशिकांत कुमार, और खेल जगत के कई खेल प्रेमियों सहित ताइक्वांडो के सभी सदस्य एवं अभिभावक गण ने खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दिए है।

Leave a Comment