शेखपुरा का सांसद हो तो ऐसा पहुँचे गये थाने, मची हड़कम्प

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा: शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना का आज पहली बार जमुई के लोकप्रिय सांसद अरुण भारती ने औचक निरीक्षण किया। पिछले कुछ महीनों से चेवाड़ा क्षेत्र को लेकर सांसद महोदय के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं, जिनकी गंभीरता को देखते हुए उन्होंने स्वयं थाना पहुँचकर हालात का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने सब-इंस्पेक्टर से जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि किसी निर्दोष व्यक्ति पर कोई अन्याय न हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और न्याय संगत कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

यह पहली बार है जब शेखपुरा जिले में किसी सांसद ने थाना जाकर बेगुनाहों के हक में आवाज उठाई है। स्थानीय लोगों ने सांसद अरुण भारती के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि वे जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

सांसद ने चेवाड़ा थाना में पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया और आम जनता से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी और कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है।

सांसद हो तो ऐसा!
चेवाड़ा में पहली बार किसी सांसद के इस तरह के निरीक्षण से लोगों में उम्मीद जगी है कि अब बेगुनाहों को न्याय मिलेगा और क्षेत्र में कानून का शासन मजबूत होगा।

Leave a Comment