रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र नाथ ने शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा : नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्टार क्रिकेट क्लब चकदीवान द्वारा शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल ने फीता काटकर किया गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक गौरव कुमार ने बताया कि यह जिला स्तरीय टूर्नामेंट का चौथा संस्करण है। इसमें 16 जिलों की टीम शामिल हुई है। उद्घाटन मैच नवादा जिले के वारसलीगंज और नालंदा के बिहार शरीफ के बीच हुआ। जिसमें वारसलीगंज की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेन्द्र नाथ पटेल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिला उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जितेन्द्र नाथ पटेल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता समाज में सौहार्द कायम करती और युवाओं में एक साथ मिलकर काम करने की प्रेरणा भी देती है साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। राज्य सरकार द्वारा भी खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसमें प्रत्येक गांव में एक खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है और प्रखंड स्तर पर एक स्टेडियम बनाना प्रस्तावित है जिससे बिहार राज्य के बच्चे भी खेल में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम ऊंचा कर सके। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, बिपिन चौरसिया, प्रेम गुप्ता, पिंटू कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment