रिपोर्ट – न्यूज डेस्क

शेखपुरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 फरवरी को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और फिर भागलपुर पहुंचकर किसान सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा होगा, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने शेखपुरा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की । जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल के साथ कई प्रमुख लोगों की मौजूदगी रही ।
इस दौरान राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने कहा कि भागलपुर कार्यक्रम में भाग लेने के लिये शेखपुरा से सैकड़ों कार्यकर्ता भागलपुर जायेंगे । इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। 24 फरवरी को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन भागलपुर की धरती पर हो रहा है। जहां वे किसानों के कल्याण एवं उनकी खुशहाली के लिए किसान सम्मान निधि की 19 वीं किश्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत देश भर के नौ करोड़ 80 लाख किसानों को लाभ मिलेगा, जिसमें बिहार के 80 लाख किसान भी शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागलपुर पहुंचने की अपील की और माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करें । 
*भारत सर्वशक्तिमान बन चुका*उन्होंने कहा कि भारत सर्वशक्तिमान बन चुका है। इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। एक समय था जो पूरे बिहार में तेल पिलावन लाठी घुमावन का समय हुआ करता था। अब किसानों के लिए सौगात देने की बात कही जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल राज्य को मजबूत करने यहां पहुंच रहे हैं। ताकि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का डंका बजे और सभी समाज को संबल प्रदान हो । वहीं इस मौके पर शंभू पासवान, भाजपा नेता रोहित कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन कुमार, पूर्व नगर उपाध्यक्ष पवन सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही ।









