रिपोर्ट – न्यूज डेस्क

शेखपुरा – बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी मोहम्मद शाहिद पटना में सदाकत आश्रम पधारे । जहां शेखपुरा जिला के युवा नेता जितेंद्र कुमार धारी ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर स्वागत एवं अभिनंदन किया है।
बताते चले कि नये प्रभारी कृष्णा एवं बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी मोहम्मद शाहिद बिहार प्रदेश के तमाम जिलों से आए हुए नेताओं को बिहार की राजनीतिक पर विशेष चर्चा किया। बिहार के कांग्रेस पदाधिकारीओं व कार्यकर्ता के लिए बड़ी बात कह दिया उन्होंने कहा कि दिल्ली और पटना की चक्कर लगाने वाले, अब चक्कर लगाना छोड़ दें जान ले कि उनके भविष्य की चाबी
उनकी विधानसभा एवं लोकसभा में है ।हम उन्हें मैदान में देखना चाहते हैं कृष्णा ने बताया की कभी-कभी बारात के घोड़े को रेस में लगा दिया जाता है और रेस के घोड़े को बारात में लगा दिया जाता है तो अब ऐसा नहीं होगा जो दौड़ेगा वह रेस जीतेगा इसलिए
आप लोग इस विधानसभा में गांव-गांव और घर घर तक दौड़ना शुरू कर दीजिए साथी उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी अपने काम को संभाल नहीं रहे हैं तो उन्हें तुरंत उनके पद से मुक्त किया जाए और जो कुछ करके दिखाने वाले है उसे शामिल किया जाए। खबर की जानकारी जितेन्द्र धारी ने दिया।









