रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

शेखपुरा – अरियरी प्रखंड के ईटहरा गांव में असामाजिक तत्वों ने दो बीघा गेहूं की फसल में जहरीली दवा छिड़क दी, जिससे पूरी फसल नष्ट हो गई। इस घटना को लेकर गांव की मीना देवी ने बृहस्पतिवार 10:00 बजे अरियरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि इस नुकसान से उन्हें लाखों रुपए की आर्थिक क्षति हुई है।मीना देवी ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग की है।
वहीं, इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फसल बर्बाद होने से किसान काफी परेशान हैं और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 361









