गाँव के शिवालय में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य यज्ञ समारोह की तैयारी जोरों पर

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

अरियरी- प्रखंड के करकी गांव में श्री श्री 108 शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में बुधवार को 10:00 बजे आयोजक संजय कुमार सिंह ने बताया कि हर वर्ष यज्ञ का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार पार्वती जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया है। यह आयोजन 24 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के काशी से महात्मा आशुतोष जी समेत कई संतों का आगमन होगा। 24 फरवरी को 501 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हाथी, घोड़े और रथ शामिल होंगे। वहीं, 14 फरवरी को विधि-विधान से ध्वजारोहण किया जाएगा। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रवचन और रासलीला का आयोजन होगा। साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, ब्रेक डांस, ड्रैगन राइड, मौत का कुआं और नाव सहित 12 झूले लगाए जाएंगे। आयोजन की सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस भव्य आयोजन में विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Comment