पटना के रैली में समाज की भागीदारी के लिए जुटेंगे हजारों लोग

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा
पटना, 9 फरवरी 2025 आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में तेली समाज को उनकी जनसंख्या के अनुसार राजनीतिक भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में एक विशाल हुंकार रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली के माध्यम से
राजनीतिक दलों पर दबाव बनाकर समाज के लिए समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई जाएगी।रैली में जुटेंगे समाज के प्रमुख चेहरे इस ऐतिहासिक आयोजन में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी,
जिला अध्यक्ष, महामंत्री, युवा, महिला, छात्र, मेयर, उपमेयर, जिला परिषद अध्यक्ष, प्रमुख, उपप्रमुख, जिला पार्षद, मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पार्षद, बुद्धिजीवी, व्यवसायी, किसान और मजदूर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। रैली के आयोजकों
ने समाज के सभी साहू बंधुओं से अपील की है कि वे अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन कर इस आंदोलन को सफल बनाएं। राजनीतिक दलों पर बनेगा दबाव आयोजन समिति के संघर्षशील साथी राजीव कुमार (किसान) और विजय राज लक्ष्मी युवाचार्य ने कहा कि
यह रैली सामाजिक न्याय और उचित भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी साहू बंधुओं से आह्वान किया कि वे मिलकर इस रैली को ऐतिहासिक बनाएं और अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास कराएं। साहू समाज की चट्टानी एकता का
संदेश इस रैली का उद्देश्य तेली समाज की उपेक्षा को समाप्त कर राजनीति में उनका वाजिब हक सुनिश्चित कराना है। इसके जरिए सभी राजनीतिक दलों को स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि साहू समाज अब अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आगे बढ़ने के लिए
तैयार है। राजनीतिक दलों को तेली समाज की जनसंख्या के अनुपात में टिकट देने की मांग। आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार पर दबाव बनाना। साहू समाज की एकजुटता को प्रदर्शित कर राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित
करना। सभी से रैली में भाग लेने की अपील रैली के आयोजकों ने सभी तेली समाज के बुद्धिजीवियों, किसानों, व्यवसायियों और युवाओं से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह रैली समाज की पहचान, सम्मान और
राजनीतिक हक के लिए मील का पत्थर साबित होगी।









