मुख्यमंत्री नीतीश नें योजनाओं को लगाया पंख, देखें क्या है खाश

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान गगौर गाँव में विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस यात्रा के दौरान कुल 375.51 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ऐलान किया गया।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इन योजनाओं से शेखपुरा जिले में सड़क, पर्यटन, सिंचाई और प्रशासनिक सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इन परियोजनाओं से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

घोषित योजनाएँ:
सड़क और परिवहन:

NH-333A के तहत 11 किलोमीटर लंबी टोटियां पहाड़ मोड़ से कुसुंभा भाया मटोखर बाईपास का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत ₹42.10 करोड़ होगी।
नेमदारगंज से रमजानपुर तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण ₹43.96 करोड़ की लागत से होगा।
जखराज स्थान से हुसैनाबाद तक बाईपास निर्माण पर ₹16.74 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
पर्यटन और धार्मिक स्थलों का विकास:

मटोखरदह में वाटर स्पोर्ट्स का विकास किया जाएगा और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके लिए ₹70.15 करोड़ स्वीकृत किए गए।
सामस विष्णुधाम मंदिर का सौंदर्यीकरण और विकास किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत ₹29.55 करोड़ होगी।
सांस्कृतिक और प्रशासनिक संरचनाएँ: शेखपुरा जिले में 1000 सीट क्षमता वाले प्रेक्षा गृह का निर्माण ₹19.90 करोड़ की लागत से होगा। चेवारा प्रखंड में नया प्रखंड कार्यालय-सह-आवास परिसर ₹30 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

सिंचाई एवं कृषि:सकरी सिंचाई योजना के अंतर्गत बाजिदपुर से निशृत मीरज़ैन नहर प्रणाली (0.00 किमी से 28.00 किमी) एवं मीरज़ैन नहर के बी0दू0 10.00 किमी से निश्रित तेउसायिन ब्रांच कैनाल (0.00 किमी से 8.00 किमी) तक पुनर्स्थापन एवं लाइनिंग कार्य किया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत ₹123.11 करोड़ होगी। सीएम ने विकास को दी प्राथमिकता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इन परियोजनाओं से जिले में सड़क कनेक्टिविटी, पर्यटन, सिंचाई और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Comment