रिपोर्ट- चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा – युवा समाजसेवी एवं पर्यावरणविद भविष्य कुमार सिंह को संयुक्त राष्ट्र संघ से एक बार फिर आमंत्रण मिला है। उन्हें दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित “बेस्ट डिप्लोमेट्स” के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में वक्तव्य रखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में वे पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, शिक्षा में नई तकनीक के प्रयोग एवं शोध से जुड़ी अपनी परियोजनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे। पहले भी मलेशिया में रख चुके हैं अपना वक्तव्य इससे पहले, जनवरी 2024 में, भविष्य कुमार सिंह ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया था।
उनकी ऊर्जा संरक्षण परियोजना को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है और भारत सहित पांच अन्य विकसित देशों में इस पर कार्य चल रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर एक और उपलब्धि संयुक्त राष्ट्र संघ के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में दुनिया भर के शोधकर्ता, समाजसेवी और विशेषज्ञ भाग लेंगे। 9 से 12 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन में भविष्य कुमार सिंह को विभिन्न सत्रों में अपनी परियोजनाओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
यह न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे शेखपुरा और बिहार के लिए गर्व की बात है कि यहां का युवा अपनी मेहनत और शोध के बल पर वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।









