रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-जिले के शस्त्रधारियों के शस्त्र का भौतिक सत्यापन का कार्य दिनांक 25.01.2025 से कराया जा रहा है एवं 01.02.2025 तक सभी शस्त्रधारियों को अपने शस्त्र का सत्यापन करा लेने का निदेश दिया गया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी शेखपुरा द्वारा आदेश जारी कर सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी को निर्धारित समय अवधि के अंदर स्वयं उपस्थित होकर शस्त्र का भौतिक सत्यापन करा लें। अन्यथा निर्धारित समय अवधि में सत्यापन नहीं कराए जाने वाले शस्त्र अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया जाएगा जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेवार होंगे।इस सम्बन्ध में विशेष जानकारी देते हुए आर्म्स मजिस्ट्रेट श्री अभिजीत सोनल के द्वारा बताया गया कि प्रति दिन आर्म्स धारियों के द्वारा शास्त्र का सत्यापन कराया जा रहा है। जिनका भी सत्यापन शेष है ,बे शीघ्र अपना सत्यापन समाहरणालय शेखपुरा में आकर लगा ले।









