नवोदय विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई गई 77वीं पुण्यतिथि

छात्र अनुशाशित और अपने लक्ष्य को ध्यान में रखें व गाँधीजी के पदचिह्नों को अनुसरण करें—कमरुद्दीन अंसारी

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा: जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कमरुद्दीन अंसारी ने उक्त बातें कही। इस अवसर पर बहुउद्देशीय भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि सह विद्यालय के संस्थापक शिक्षक (माननीय जिलाधिकारी आरिफ अहसन के पिता) मोहम्मद कमरुद्दीन अंसारी व प्राचार्य बिनय कुमार ने पुष्लांजली कर गाँधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित किए।सभी शिक्षकों और विद्यालय व सदन कप्तानों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर संगीत शिक्षक ज्योति कुमार त्रियार के निर्देशन में चेतन आनंद, वैष्णवी, तेजस त्रियार, आयुष, अदया, सपना,रागिनी,तान्या मेहता आदि द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य बिनय कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत और सम्मान पुष्पगुच्छ और मोमेंटो से किया गया। वरीय अंग्रेजी शिक्षक अरूण कुमार साह ने मंच का संचालन तो अमित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। बतौर मुख्य अतिथि मोहम्मद अंसारी ने अपने संबोधन में बच्चों से गाँधीजी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया तथा पराक्रम दिवस पर हुए एक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सफल प्रतिभागियों को पुरष्कृत किये। प्राचार्य ने गांधी जी के जीवन और उनके उपलब्धियों को विस्तार से बताए हुए उनके मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात् करने के लिए प्रेरित किए। इस अवसर पर 11 बजे गाँधीजी के आत्मा के शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर भूगोल पीजीटी अमित कुमार के संरक्षण में कक्षा ग्यारहवीं के सभी छात्रों ने गिरहिंडा पर्वत तक हेरिटेज वाक में हिस्सा लिया. मौके पर वरीय शिक्षक नारायण सिंह, संजय कुमार, आशाब आलम, सभ्यता, समीना सिदिक़्क़ी, विजय शंकर सिंह, सीसीए प्रभारी सुनील कुमार, राम प्रकाश यादव,सुनिल कुमार मिश्र, अनुपमा आर्या आदि सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवम् छात्र, छात्राए उपस्थित रहे। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी अरुण कुमार साह ने दी।

Leave a Comment