स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-सोमवार को केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), शेखपुरा में 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण का समापन मूल्यांकन के उपरान्त प्रमाण-पत्र वितरण के साथ किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक रिंकू देवी जी ने पार्लर संबंधित क्षेत्र जैसे, हेयर कटिंग, मेहँदी, फेस मसाज, फेसियल, मेकप, नेल-आर्ट आदि सभी क्षेत्रों में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया साथ ही संकाय सदस्य अभिनव प्रसून ने स्वरोजगार की आवश्यकता एवं उसके लाभ, समय प्रबंधन, समस्या की पहचान एवं उसके समाधान, मार्केटिंग मैनेजमेंट, आदि जैसे वर्कशॉप के माध्यम से उद्यम के विस्तार एवं स्वरोजगार के लाभों से अवगत कराया। निदेशक बालाजी धरनी धरण ने बैंकों के सहयोग व बैंकिंग के लाभ की जानकारी दी तथा बैंकिंग फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताये। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट से संबंधित बारीकियों को जाना। कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्य अभिनव प्रसून ने प्रशिक्षण में बताए गये बातों को आत्मसात कर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। सभी लाभार्थियों ने जल्द से जल्द अपना खुद का ब्यूटी पार्लर स्थापित करने का प्रण लिया।

Leave a Comment