रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर संसद में भारी बवाल मचा। कांग्रेस ने इस बयान को डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान से जोड़ा, जबकि बीजेपी ने इसे एक संपादित वीडियो करार देते हुए बचाव किया।
इसी के बीच, मंगलवार को “संविधान गौरव यात्रा” के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के चोरवर गांव में एक सभा को संबोधित किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष रेशमा भारती के नेतृत्व में राम कृपाल यादव का भव्य स्वागत किया गया। सभा में यादव ने कांग्रेस और राजद पर तीखे प्रहार किए।
उन्होंने कहा, “आजादी के बाद कांग्रेस ने नेहरू और इंदिरा गांधी को भारत रत्न से नवाजा, लेकिन डॉ. अंबेडकर, जिन्होंने संविधान का निर्माण किया, को सम्मानित करने में हमेशा पीछे रही। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है।”राम कृपाल यादव ने डॉ. अंबेडकर के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि
वे धर्म के आधार पर देश के विभाजन और धारा 370 के घोर विरोधी थे। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत सामाजिक छुआछूत से काफी हद तक मुक्त हो चुका है, लेकिन आर्थिक छुआछूत अब एक गंभीर समस्या बनकर उभर रही है, जिस पर ध्यान देना जरूरी है।कार्यक्रम के दौरान यादव ने राजद पर भी निशाना
साधते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा जातिवाद और वंशवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने उपस्थित जनता से डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमें बाबा साहब
के आदर्शों पर सदा अडिग रहना चाहिए। उनके विचार न केवल समाज को जोड़ने वाले हैं, बल्कि देश को नई दिशा देने वाले भी हैं।”कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की गई, और संविधान दिवस की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।









