रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा :- बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा 16 जनवरी को निर्धारित समकालिन अभियान के तहत विशेष छापामारी एवं वाहन जाँच के क्रम में चेवाड़ा थानान्तर्गत NH333A स्थित अंदौली मोड़ के पास अखिलेश कुमार सिंह पु०नि० सह थानाध्यक्ष चेवाड़, पु०अ०नि० राकेश कुमार, स०अ०नि० हरिन्दर चौधरी एवं सशस्त्र बल के जवान वाहन जाँच कर रहे थे। इसी बीच समय करीब 22:00 बजे सिकन्दरा के तरफ से आ रही एक INOVA गाड़ी को रूकने का इशारा किया गया परन्तु, उक्त वाहन को रोकने के बजाय वाहन चालक गाड़ी लेकर और तेजी से भागने लगा। उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए उसका पीछा किया गया। इसी क्रम में तन्नु होटल से करीब 100 मी० पश्चिम चकन्द्रा के पास भाग रहे उक्त INOVA वाहन का पीछला टायर फट गया तथा गाड़ी अनियंत्रित होकर रूक गई। गाड़ी रुकते ही उक्त वाहन में से दो व्यक्ति कूदकर भागने लगे जिसका पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया तथा दूसरा व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वाहन की जाँच करने पर उक्त INOVA गाड़ी से कुल 564 ली० विदेशी शराब बरामद किया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है तथा इस संबंध में चेवाड़ा थाना काण्ड सं0-05/25 दिनांक 16.01.2025 धारा 338/336 (3)/340 (2) बी०एन०एस० एवं 30 (ए)/32/41(1) बिहार मद्य निषेध अधिनियम एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
➤ घटना में शामिल गिरफ्तार / फरार व्यक्तियों का नाम पताः- 01. उमेश कुमार पे० दिनेश लाल ग्राम अलीनगर थाना सारे जिला नालंदा वर्तमान पता हनुमाननगर पो० चास थाना सेक्टर 12 बोकारो जिला बोकारो (झारखण्ड) को गिरफ्तार किया गया है। 02. मन्नु उर्फ गणेश कुमार पिता पालो शंकरलाल मोहल्ला-हनुमान नगर थाना सेक्टर 12 बोकारो स्टील सिटी चास जिला बोकारो (झारखण्ड) फरार हैं।
> बरामद शराब / वाहन की विवरणीः-
INOVA Reg. No. BR1AL-0786, OLDMONK 750ML XXX RUM-32 कार्टून, OLDMONK 750ML XXX RUM-20 बोतल, ROYAL STAG WHISKY-14 कार्टून, ROYAL CHALLENGE-15 कार्टून, VIVO Mobile-01, TECHNO Mobile-01









