रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा – जिले में अपराध पर लगाम कसने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने रात्री चेकिंग अभियान शुरू किया है। यह अभियान प्रतिदिन रात 7 बजे से 10 बजे तक चलाया जाएगा। पुलिस कप्तान बलिराम चौधरी के नेतृत्व में यह अभियान जिले के सभी थानों में सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। पुलिस कप्तान बलिराम चौधरी ने बताया, “अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में क्राइम को नियंत्रित करना और अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है।
हमारी प्राथमिकता है कि शेखपुरा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जाए। इस अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”अभियान की निगरानी स्वयं पुलिस कप्तान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे हर आने-जाने वाले वाहन और संदिग्ध व्यक्ति की जांच करें।
चेकिंग के दौरान जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह अभियान न केवल अपराधियों पर लगाम लगाने में सहायक होगा, बल्कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मददगार साबित होगा। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।पुलिस कप्तान बलिराम चौधरी ने यह भी कहा, “हम अपराधियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि शेखपुरा में उनके लिए कोई जगह नहीं है।
कानून-व्यवस्था को बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”इस अभियान से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ रही है और अपराधियों के बीच खौफ का माहौल बन रहा है।









