रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा:- जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत बहुआरा गांव में दीवार गिरने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया है। वहीं घायल की पहचान बहुआरा गांव निवासी स्वर्गीय जानकी साव के पुत्र कृष्णा साव के रूप में किया गया है। घायल द्वारा बताया गया कि वह अपने घर के पुराने दीवार की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवाल उसके ऊपर गिर गया। इस घटना में वृद्ध व्यक्ति का पैर और हाथ टूट गया। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए चेवड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर रहते हुए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 368









