रिपोर्ट -सुनील कुमार

अरियरी:-विद्यालय रसोइयों को न्यूनतम 10 हजार रुपए मासिक मानदेय दो,ऐक्टू। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ऐक्टू के बैनर तले धरना।धरना रसोइया नेत्री सबूजा देवी के अध्यक्षता में प्रखंड संसाधन केंद्र अरियरी मुख्यालय पर आयोजित की गई।जिसे संबोधित करते हुए ऐक्टू जिला संयोजक कमलेश प्रसाद ने कहा दिल्ली व पटना की सरकार महिला स्कीम कामगारों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देना चाह रही है, बिहार की डबल इंजन की सरकार विद्यालय रसोइया को बेगार समझती है, रसोईया जैसे मेहनती गरीब घर की महिलाओं को सरकार न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दे रही है 1650 रुपया में 10 घंटे का काम लिया जा रहा है जो शर्म संहिता के खिलाफ है हम सरकार से तत्काल न्यूनतम ₹10000 मासिक मानदेय देने की मांग करते हैं और साल में 10 महीने के बजाय 12 महीने का मानदेय समय-समय पर भुगतान करने, सभी रसोइयों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा स्कीम के तहत₹3000 पेंशन देने, दुर्घटना बीमा व स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने, सभी रसोइयों को ड्रेस में साल में दो जोड़ी सूती साड़ी देने की मांग करते हैं इस धारणा में माले जिला सचिव विजय कुमार विजय, माले नेता राजेश कुमार राय, विद्यालय रसोईया रूबी देवी, ममता देवी, नीलम देवी, विमली देवी, अनीता देवी, बबीता देवी सहित विभिन्न स्कूलों के दर्जनों रसोईया भाग लिया









