नीमी गाँव में सैकड़ों गरीब ग्रामीणों के बीच मंगल सिंह ने किया कंबल वितरण

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखोपुरसराय- नीमी गाँव में सोमवार का दिन मानवीय सेवा और सामाजिक समर्पण का अद्वितीय उदाहरण बना, जब गाँव के प्रतिष्ठित व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द कुमार उर्फ़ मंगल सिंह के अनुज भाई नवीन कुमार ने सैकड़ों गरीब ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया। इस अवसर पर सुबह ही पंचायत के विभिन्न गाँव के ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

गाँव में पहली बार इतना बड़ा कंबल वितरण कार्यक्रम

कार्यक्रम में न केवल कंबल वितरित किए गए, बल्कि वहाँ पहुंचे लोगों के लिए सुबह की चाय-नाश्ते और भोजन की भी व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने बताया कि नीमी गाँव में इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में कंबल वितरण का आयोजन कभी नहीं हुआ था।

मंगल सिंह की प्रेरणा और माता-पिता का आशीर्वाद

कार्यक्रम के दौरान मंगल सिंह ने कहा, “यह आयोजन मेरे माता-पिता, जय रानी देवी और कमेंद्र सिंह के सौजन्य से उनके आशीर्वाद में किया गया है। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को कंबल देकर उनकी मदद करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ठंड से बचाव के लिए इस तरह के प्रयास को मैं पुण्य कार्य मानता हूँ।”
इस अवसर पर डॉक्टर मधुकर,भाषो सिंह, पंकु सिंह, राम पदारथ सिंह, रामानुज सिंह. राधेश्याम सिंह, अवधेश पासवान, पंकज सिंह रामकिशोर सिंह. जयनन्दन सिंह और शेखोपुरसराय प्रसिद्ध कपड़ा वेवसाई सुरेन्द्र प्रसाद व उनके पुत्र पप्पू कुमार सहित गाँव के ब्रह्मचारी जी, बृजेश कुमार सुमन सामाज सेवक, डाक्टर श्राम सागर सिंह, राज किशोर सिंह, श्रीकांत सिंह, अजय सिंह, सहित दर्जनों अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

कंबल और भोजन पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। कई बुजुर्गों और महिलाओं ने मंगल सिंह और उनकी टीम को दिल से धन्यवाद दिया।

नीमी गाँव के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने सामाजिक सेवा की एक नई मिसाल कायम की है। मंगल सिंह का यह प्रयास अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है और यह दिखाता है कि सामूहिक प्रयास से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Leave a Comment