कड़कड़ाती ठंढ में लगातार जरुरतमंदो और गरीबों के बीच किया जा रहा हैं कंबल का वितरण

रिपोर्ट – न्यूज डेस्क

शेखपुरा – नगर में बढ़ती हुई ठिठुरती हुई ठंड के प्रकोप को देखते हुए अहियापुर कुम्हार टोली में देर रात को हमारा अखंड भारत सोसाइटल फाउंडेशन की ओर से असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला क़ृषि पदाधिकारी श्री मती सुजाता कुमारी सम्मिलित हुई। इससे पूर्व चार दिन पहले भी बरबीघा के समाचक वृद्ध आश्रम में इंजीनियर सचिन सौरभ के द्वारा कंबल वितरण किया गया था।टीम हमारा अखंड भारत हमेशा से शेखपुरा के जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। जिला क़ृषि पदाधिकारी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। टीम हमारा अखंड भारत के फाउंडर सचिन सौरभ ने कहा कि टीम हमारा अखंड भारत हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है। अंत्योदय, गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं सनातन संस्कृति के वैज्ञानिक रूप से संवर्धन में निरंतर प्रयास जारी है।वहीं भूपेश सिंह जी ने कहा कि ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है.मानव सेवा करना ही परमधर्म है। इस अवसर पर 51 बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। कंबल वितरण जिला क़ृषि पदाधिकारी ने एवं उपस्तिथ अन्य लोगों ने बारी बारी से किया।इसके साथ ही शैलेश बिन्द जी के द्वारा बड़ों के बीच तिलकुट का वितरण एवं कृष्णमुरारी जी के द्वारा बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण किया गया।इस मौके पर भाजपा के विस्तारक श्री भूपेश सिंह जी,मंडल अध्यक्ष शैलेश बिंद जी,युवा मोर्चा के महामंत्री श्री कृष्ण मुरारी जी ,बूथ अध्यक्ष विनोद बरनवाल जी, बूथ मंत्री विकास पांडे जी ,शिव पाठक जी, चन्दन कुमार जी,भोला मिश्रा जी , भूषण मिश्रा जी एवं अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Comment