रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

बरबीघा- प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान आदर्श विद्या भारती के सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर विभिन्न परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित …. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शेखपुरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा ,एएसपी राकेश कुमार, नियोजन पदाधिकारी शिखा राय, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार अकेला, सामस विष्णु धाम न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी सिंह, विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया.
इस कार्यक्रम के मौके पर आरके मिशन नरेंद्रपुर, आरके मिशन पुरुलिया तथा आरके मिशन देवघर की प्रवेश परीक्षा में मे सफल बच्चों को सम्मानित किया गयाl कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य के बिना जीवन अधूरा हैl लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास और परिश्रम करने पर सफलता अवश्य मिलती हैl इस विद्यालय की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि शेखपुरा जैसे छोटे जिले में इस तरह के विद्यालय अपने राज्य नहीं राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैl विद्यालय के विद्यार्थियों ने भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मौके पर प्राचार्य संजीव कुमार ने कहा कि आरके मिशन नरेंद्रपुर में 16,आरके मिशन पुरुलिया मे 7 तथा
आरके मिशन देवघर में 37 बच्चों ने सफलता प्राप्त कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।









