आशा कार्यकर्ता का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण समाप्त

रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-गैर संचारी रोग अंतर्गत पैरामेडिकल संस्थान दल्लू चौक शेखपुरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ता का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर नौशाद आलम ने बताया इस कार्यक्रम अंतर्गत डायबिटीज़ एवं हाइपरटेंशन के मरीजों को स्क्रीनिंग के पूर्व आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर फैमिली फोल्डर एवं किस से अधिक उम्र की आयु के लोगों को CBAC फॉर्म भरकर का ग्रामीण क्षेत्रों में ही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर ही नियमित जांच एवं फॉलो अप पर संबंधित दवा उपलब्ध करा कराया जाएगा । वर्तमान समय में खानपान के बदलाव से डायबिटीज़ एवं हाइपरटेंशन के मरीजों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है सी एच ओ के द्वारा स्क्रीन एवं जांच किया जाएगा आवश्यकता अनुसार ई संजीवनी के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श के उपरांत उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉक्टर नौशाद आलम घर संचारी रोग पदाधिकारी की माने तो वर्तमान में जिला में 4250 हाइपरटेंशन के मरीज एवं 3190 डायबिटीज के मरीज गैर संचारी रोग पोर्टल पर सी एच ओ द्वारा पंजीकृत किया जा चुका है। प्रशिक्षण के उपरांत सभी सी एच ओ एवं आशा द्वारा डायबिटीज़ एवं हाइपरटेंशन के मरीजों को इस पोर्टल पर पंजीकृत कर नियमित जांच एवं दवा उपलब्ध कराया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में डॉक्टर नौशाद आलम प्रभाष पांडेय एवं राज द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षण द्वारा प्रशिक्षक कराया जा रहा है ।

Leave a Comment