रिपोर्ट -सुनील कुमार

बरबीधा:-श्रम संसाधन विभाग एवं केवटी थाना पुलिस के संयुक्त धावादल द्वारा बरबीघा प्रखंड के केवटी ग्राम में अवस्थित अन्नपूर्णा ईंट उद्योग, चिमनी/भट्टा से छः बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। जिन बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया उनमें 11 वर्षीय दीपक कुमार, 10 वर्षीय श्लोक कुमार, 08 वर्षीय हरिओम कुुमार, 12 वर्षीय आलोक कुमार, 9 वर्षीय राजेश कुमार एवं 13 वर्षीय रामलाल कुमार शामिल हैं। श्रम अधीक्षक शेखपुरा द्वारा बताया गया कि विमुक्त कराये बाल श्रमिकों को तत्काल सहायता के रुप में 3000-3000 हजार रुपये उपलब्ध कराया गया एवं दोषी नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल एवं किशोर श्रम प्र॰वि॰ अधिनियम में निहित प्रावधानों के अनुरुप पुनर्वासित करने की कार्रवाई भी की जा रही है। उक्त धावा दल में श्रम अधीक्षक के साथ-साथ श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अरुण कुमार, मुरली मनोहर मणी, मिथिलेश कुमार के साथ-साथ केवटी थाना के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे।









