रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-कल दिनांक 28/12/2024 को शीतकालीन रखरखाव के कारण 33 के.वी बरमा और ओणमा फीडर की विद्युत आपूर्ति 2-2 घंटे के लिए 132/33 के.वी ग्रिड उपकेंद्र शेखपुरा से बंद रहेगी. 33 के.वी बरमा फीडर 10:30 बजे सुबह से 12:30बजे दोपहर तक. जबकि 33 के.वी ओणमा फीडर में 02:30बजे दोपहर से 04:30 बजे संध्या तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. रखरखाव का काम खत्म होने पर पहले की तरह विधुत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. यह जानकारी सहायक कार्यपालक अभियंता संचरण अवर प्रमण्डल शेखपुरा अमित कुमार के द्वारा दी गई है.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 834









