रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-आज दिनांक 23.12.2024 को आरिफ अहसन, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में जिलास्तरीय सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रखंडों से विभिन्न विभागों के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम पूर्व की बैठकों में दिये गये निर्देशों की अबतक किये गये अनुपालन की जानकारी ली. जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र की समीक्षा मे बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य की समीक्षा एवं उपलब्धि पर चर्चा करते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के अनुसार आवेदन कम आये हैं ,जिसको की पंचायत वार एवं कॉलेज वार कैंप लगाकर बढ़ाने का निर्देश दिया है. नीलाम पत्रवाद के मामलों में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने को कहा है साथ ही बैंक के साथ मिलकर प्रपत्र 9 एवं 10 का अच्छी तरह मिलान करते हुए कार्रवाई में तेजी लाने को कहा है. जबकि स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सभी पंचायतों में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया जाना है जिसके लिए आगामी बैठक से पूर्व भूमि को चिन्हित करते हुए अवगत कराने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों का दिया गया है.









