रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:- केनरा बैंक के पचना शाखा परिसर में केनरा बैंक की ओर से जीविका स्वयं सहायता समूहों हेतु आयोजित किये गए मेगा क्रेडिट लिंकेज सह ऋण वितरण समारोह में 5 करोड़ 9 लाख रुपए का ऋण जीविका दीदियों को वितरित किया गया. इस कार्यक्रम में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, केनरा बैंक के सर्किल कार्यालय के एजीएम, क्षेत्रीय प्रबंधक, भागलपुर, डीडीएम नाबार्ड, लीड बैंक प्रबंधक, जीविका के जिला स्तरीय प्रबंधक, प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं सैकड़ों की संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थीं. बताते चलें की जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू, लीड बैंक प्रबंधक राजेश कुमार सिन्हा, मौजूद थे इस दौरान भागलपुर से आये हुए अशोक मंडल क्षेत्रीय नबार्ड ने बताया है की सबा करोड़ की जनता को केनरा बैंक के द्वारा बिहार में लाभ दिया जा रहा है. यही नही क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक मंडल ने कहा है की बिहार में केनरा बैंक ने 440 करोड़ का लाभुकों को दे चूका है. आगे भी बैंक अग्रसर कार्रवाई कर रही है.









