पांच बहनो के इकलौता भाई की तलाब में डूबकर मौत, पसरा मातम

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-जिले के चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरारी डीह गांव निवासी धारो मांझी के पांच वर्षीय पुत्र दिलखुश की मौत तलाब में डूबने से हो गई. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने कहा है की मृतक बच्चा पांच बहनो मे इकलौता भाई था. इधर मृत्यु का कारण परिजनों ने बताया है की बालक साईकिल के पहिये को चला रहा था की तभी पहिया पानी में चला गया. और इसी दौरान बालक पानी की तरफ बढ़ा और अधिक गहराई में जाने से डूबने लगा जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तालाब से निकाला गया. जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मौत के बाद परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. बताते चलें की बालक दिलखुश कुमार अपने पिता का इकलौता पुत्र था जबकि इसकी पांच बहने भी थी. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

Leave a Comment