इटहरा का जमीनी विवाद कोर्ट में गहराया जमकर चके लात घूंसे

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-जिला कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब जमीनी विवाद को लेकर कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना शुरू हो गई. कोर्ट परिसर से निकलकर यह घटना एक कातिब के दुकान तक पहुंच गई. बताया जाता है की नंदकिशोर यादव का श्याम ठाकुर से जमीनी विवाद चल रहा है. इसी विवाद के कारण दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटी, बताया जाता है की कुंदन कुमार पिता नंदकिशोर यादव, आशीष कुमार पिता स्व.भुनेश्वर यादव और बरनेश कुमार आर्य पिता हृदयनारायण यादव के द्वारा श्याम ठाकुर पिता स्व. राधे ठाकुर को अकेला पाकर कोर्ट परिसर में ही जमकर पिटाइ कर दिया गया. इस दौरान मारपीट की घटना का वीडियो मीडिया के कैमरे में कैद हो गई. गौरतलब हो की दोनों के जमीन का विवाद एसडीओ कोर्ट में पहले से लंबित है. और उसी मामले की कार्रवाई को देखने श्यामसुंदर ठाकुर कोर्ट आया हुआ था लेकिन जमीन को अपना बताकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. बहरहाल पीड़ित श्यामसुंदर ठाकुर ने एसपी से लिखित आवेदन देकर गुहार लगाए जाने की बात कही है.

Leave a Comment