रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

साइबर कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, आठ अपराधी गिरफ्तार, कई मोबाइल बरामद
शेखपुरा:-एसडीपीओ की अगुआई में टीम बनाकर शेखपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पांची और मिर बीघा गांव में छापेमारी की गई. जहां अवैध रूप से संचालित साइबर कॉल सेंटर का पुलिस ने पर्दाफास किया है. इस छापामारी दल में शेखोपुरसराय सराय थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार, गणेश प्रसाद सुमन, नागेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, संजीव कुमार रंजन, संजीत कुमार, श्यामवीर कुमार एवं तकनीकी शाखा शेखपुरा के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया है कि भारतीय साइबर अपराध संबंध में केंद्र गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला में साइबर अपराध में सक्रिय कॉल सेंटर के संबंध में प्राप्त सूचना के अनुसार साइबर अपराधियों द्वारा शेखरपुर सराय थाना अंतर्गत पांचवी गांव में कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है. इसके बाद एसपी बलिराम कुमार चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा शेखरपुर सराय थाना अंतर्गत मीर बीघा नदी के पास घेराबंदी किया गया तो 20 से 25 युवकों को नदी किनारे बैठकर फोन से बात करते हुए देखा गया. इसी बीच पुलिस कार्रवाई देखकर वहां बैठे सभी लोग इधर-उधर भागने लगे. पुलिस टीम द्वारा भाग रहे लोगों में से आठ लोगों को पकड़ा गया तथा शेष लोग भागने में सफल रहे. पकड़े युवकों के पास से कई आपत्तिजनक अवैध मोबाइल सिम एवं उनके द्वारा लोगों से की जा रही ठगी के ऑनलाइन साक्ष्य बरामद किया गया. एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया है कि अपराध कर्मियों द्वारा विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर विज्ञापन भेज कर भोली भाली जनता को अपने जाल में फसाया जाता था तथा कर कोड भेज कर पैसे की ठगी की जाती थी. गिरफ्तार अपराध कर्मियों के पास से बरामद मोबाइल में इस संबंध में व्हाट्सएप चैट का साक्ष्य पाया गया है. सभी गिरफ्तार अपराधियों में से अशोक चौधरी का पुत्र नीतीश कुमार, नरेश चौधरी का पुत्र रंजन कुमार, हीराराम का पुत्र अखिलेश कुमार, शुक्र चौधरी का पुत्र रोशन कुमार, सुरेश चौधरी का पुत्र मुकुंद कुमार, विनोद राम का पुत्र विकास राम, श्री पंडित का पुत्र सचिन कुमार और कृष्णा पंडित का पुत्र मोहन कुमार शामिल है, सभी गिरफ्तार अपराधी शेखूपुर सराय थाना क्षेत्र के मर बीघा गांव के निवासी बताए गए हैं.
बाइट:-बलिराम कुमार चौधरी–एसपी शेखपुरा









