रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोशुम्भा रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर स्थानीय कोशुम्भा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. शव ऐसी छत विछत अवस्था में था की उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है. कोसुम्भा थाना की पुलिस ने बताया है की पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाऊस में रखा जायगा अगर नही पहचान हो पाई तो सरकारी राशि से उसका अंतिम संस्कार कर दिया जायगा.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 374









