रिपोर्ट -सुनील कुमार

घाटकोसुम्भा:- सोमवार ग्राम पंचायत पुरैना के मनरेगा भवन में जीपीपीएफटी फोरम का बैठक करते हुए ग्राम सभा का अयोजन किया गया।बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत पुरैना के मुखिया सत्येन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में किया गया तथा इसे सफल बनाने में सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन एवं पीसीआई प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा।चर्चा की शुरुआत में ग्राम सभा के उद्देश्यों और ग्राम सभा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जीपीपीएफटी के सदस्यों के योगदान पर प्रकाश डाला गया।जिसमें बताया गया कि जीपीपीएफटी फोरम के सदस्य ग्राम सभा के दौरान अपने विभाग से संबंधित योजनाओं पर चर्चा करेंगे तथा समुदाय को अपनी सामूहिक आवश्यकता एवं मुद्दों को ग्राम सभा में रखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, साथ ही अपने मंतव्य को भी इसमें रखने के लिए प्रेरित करेंगे. इसके अलावा महिलाओं से संबंधित मुद्दों और इस वर्ष वित्तीय वर्ष की योजना में शामिल करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई, जिसमें महिला हितैषी और स्वस्थ पंचायत की थीम पर काम करके पंचायत को एनीमिया मुक्त पंचायत बनाने का सामूहिक निर्णय लिया गया।गौरतलब हो कि पीरामल फाउंडेशन एवं पीसीआई के प्रतिनिधियों के सहयोग से ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है जिसमें अब तक जिले के 15 पंचायतों में जीपीपीएफटी फोरम यथा पंचायत कन्वर्जेंस फोरम का गठन किया जा चुका है जिसका उदेश्य पंचायत स्तरीय सभी विभाग कर्मी को एक स्थान पर लाया जाना तथा उनके बीच में आपसी सहयोग व सामंजस्य स्थापित करते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनों तक पहुंचने के लिए कार्य किया जाना है। आज के कार्यक्रम के दौरान महिला पर्यवेक्षिका आभा कुमारी, पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य नरेश महतो, डाटा एंट्री ऑपरेटर चंदन कुमार, आवास सहायक, पंचायत स्तर के सभी एएनएम, आंगनवाड़ी सेविका, आशा, जीविका समूह की सदस्य, पीरामल फाउंडेशन की सोनी झा और नील कंठ साहू एवं पीसीआई के अंजनी कुमार उपस्थित थे।









