रिपोर्ट:-सुनील कुमार

शेखपुरा:-जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी अपने-अपने प्रखंड स्तर के पदाधिकारीगण के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।सर्वप्रथम विगत बैठक में दिये गये निर्देशों की अबतक किये गये अनुपालन के वारे में जानकारी ली गई। उन्होने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों/विभिन्न खेलों में उपलब्धि हासिल कर चुके खिलाडि़यों से संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निदेश दिया। उन्होने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जन-जन तक सुलभ तरीके से पहुँचाने हेतु चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निदेश सिविल सर्जन शेखपुरा को दिया। उन्होने आयुष्मान कार्ड बनाने में भी तेजी लाने को भी कहा।नीलाम पत्रवाद में तेजी लाने के लिए निदेश देते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने प्रतिदिन कम-से-कम 02 बड़े ऋणधारकों के विरुद्ध कार्रवाई करने, सभी ऋणधारकों को नोटिस निर्गत करते हुए सुनवाई करने एवं बाॅडी बारंट करने का भी निदेश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया। उन्होने कार्रवाई के पूर्व बैंक अधिकारियों से सही मिलान कराते हुए कार्रवाई में तेजी लाने का निदेश दिया। ताकि निर्दोष लोगों को परेशानी न हो।उन्होने अंचलाधिकारी को राजस्व/लगान की बसूली में तेजी लाने का निदेश दिया।जिला पदाधिकारी ने सभी पंचायतों में खेल मैदान की उपलब्धता की समीक्षा में संबंधित अंचलाधिकारी को शेष पंचायतों जहाँ भूमि चिन्हित नही की जा सकी है यथाशीघ्र भूमि चिन्हित करने का निदेश दिया गया। उन्होने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागान्तर्गत व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र ससमय उपलब्ध कराने को कहा।साथ ही लंबे जिन विभागों में लंबे समय मामले लंबित है उसको शीघ्र निष्पादित करने को कहा अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाय।सभी अंचलाधिकारी बिहार महादलित विकास योजना अंतर्गत वर्कशेड निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने का भी निदेश दिया।समेकित बाल विकास सेवाएँ अंतर्गत आँगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता की समीक्षा में बताया गया कि प्रखंडवार 20-20 भवन निर्माण का लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 85 केन्द्रों के लिए भूमि का अनापत्ति उपलब्ध करा दिया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने इस संबंध में पूर्ण जानकारी से संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराने को कहा।सामान्य शाखा अन्तर्गत निर्गत किये जाने वाले प्रमाण पत्रों एवं आवेदनों पर शीघ्रता से कार्रवाई करने का निदेश दिया। साथ ही उन्होने सभी कार्यालय प्रधान को सेवांत लाभ/एम॰ए॰सी॰पी॰ आदि मामलों को ससमय निष्पादित करने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने जन शिकायत के सभी मामलों यथा- जिला जनता दरवार से संबंधित हो, माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से या सी॰पी॰ग्राम॰ से को उसे तय अवधि में निष्पादित करते हुए संबंधित विभाग को भी जानकारी उपलब्ध कराई जाय। उन्हाने माननीय उच्च न्यायालय के मामलों में तैयार तथ्य विवरणी को वरीय अधिकारी को उसकी गुणवत्ता की जाँच करते हुए ससमय निष्पादित करने का भी निदेश दिया। विधुत विभाग को जर्जर तारों को दुरुस्त करने एवं आवश्यकतानुसार नये ट्रांसफर्मर लगाये जाने को कहा गया ताकि आमलोगों को निर्वाध रुप से सुरक्षित तरीके से विधुत आपूर्ति हो। उन्होने स्मार्ट मीटर के अधिष्ठापन में तेजी लाने का भी निदेश दिया। महाविधालयों एवं विधालयों मे भी स्मार्ट मीटर संस्थापन कराने का निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया तथा सभी प्रधानाध्यापकों को सहयोग करने हेतु निदेशित करने का भी निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग अंतर्गत किये जा रहे आधारभूत कार्यों से भी अवगत कराने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को पराली जलाने वाले किसानों को चिन्हित कर उन्हे सरकार द्वारा प्राप्त होने वाली सहायता से बंचित करने का निदेश दिया। जीविका अंतर्गत किये जा रहे कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच भी सुनिश्चित कराने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। भवन प्रमंडल शेखपुरा को पंचायत सरकार भवन की स्वीकृति वाले स्थलों पर शीघ्रता से गुणवत्र्तापूर्ण कार्य कराने का निदेश दिया।जिला पदाधिकारी महोदय ने 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों शत-प्रतिशत लाभुकों को आयुष्मान वय वंदन योजना कार्ड उपलब्ध कराने हेतु निदेश दिया । साथ ही उन्होने बिहार के भविष्य को आकार देने से संबंधित विकसित बिहार विजन दस्तावेज 2047 के नागरिक सर्वेक्षण में सभी नागरिकों को सर्वेक्षण में भाग लेने हेतु प्रेरित करने हेतु अभियान चलाने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी आमलोगों से अपील की वे इस सर्वेक्षण में अवश्य भाग लें ताकि आपके विचारों को समाहित करते हुए बिहार को विकसित बिहार बनाया जा सके। जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिला प्रशासन शेखपुरा के सोशल मीडिया एकाउंट- फेसबुक, ट्विटर एवं इंस्टाग्राम से स्वयं जुड़ने एवं अपने अधीनस्थ कर्मियों को भी जुड़वाने को कहा गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता शेखपुरा, सभी वरीय उप समाहर्ता के साथ-साथ सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।









