SC/ST कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-एससी/एसटी के फरार दो अभियुक्त को महुली थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी पर 15/12/2024 को महुली थाना में कांड दर्ज कराया गया था. तब से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे. इसी कड़ी के तहत पुलिस को गुप्त सुचना मिली की दोनों आरोपी अपने घर गोहदा आये हुए थे. तभी महुली थानाध्यक्ष जल भरत राय के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी किया और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान थानाध्यक्ष जल भरत राय ने बताया है की कांड संख्या 66/24 एससी/एसटी के प्राथमिकी अभियुक्त रामाशीष मंडल का पुत्र अनुज कुमार और भोला मंडल का पुत्र श्रुति मंडल जो की गोहदा के निवासी है. इनपर 15/12/2024 को एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसको पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी जैसे ही इसके घर में होने की सुचना मिली पुलिस बल का गठन किया गया और छापेमारी की गई. जिसे गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजनें की तैयारी में जुट गई है.

Leave a Comment