शहर मे समारोह पूर्वक किया प्रमाण पत्र का वितरण

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – आज जहां शहर में शिक्षा को लेकर कंप्यूटर एक आवश्यक शिक्षा बन गई है वहीं जिला में निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने में संतोष कुमार का अग्रणी भूमिका रही है बात करें कौशल विकास केंद्र की तो जहां कंप्यूटर शिक्षा निशुल्क एवं शिक्षा के क्षेत्र में जिला में अपना स्थान रखने वाले संतोष कुमार का अलग योगदान रहा है बिहार कौशल मिशन के बैनर के तले कंप्यूटर शिक्षा मुक्त में दी जा रही है वहीं एक कार्यक्रम के बाद भाजपा के वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार अकेला को अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया. बात करें जिला में कंप्यूटर शिक्षा की तो संतोष कुमार ने जिला में चल रहे विगत कई वर्षों से बिहार कौशल विकास मिशन के तहत कंप्यूटर शिक्षा मुक्त में दे रहे हैं. वहीं बिहार में अपना स्थान रखने वाले शेखपुरा जिला भी अब अलग पहचान बना रहा है समाजसेवी अंशु कुमार एवं भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार अकेला ने पत्रकारों को बताया कि बिहार जहां आज कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य बनाया है वही बिहार कौशल मिशन ने भी प्राथमिकता को देखकर इसे आवश्यक रूप देने का काम किया है. बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा चलाया जा रहे बिहार कौशल मिशन केंद्र शहर में संतोष कुमार के देखरेख में सफल रूप से संचालित की जा रही है. बिहार कौशल मिशन के डायरेक्टर संतोष कुमार ने पत्रकारों को बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का मुफ्त में कंप्यूटर शिक्षा का योजना काफी लाभान्वित साबित हो रहा है एवं लगभग शहर के सैकड़ो विद्यार्थी प्रति वर्ष मुफ्त में कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण कर कंप्यूटर के क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर नौकरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं. बताते चलें कि कार्यक्रम में भाजपा के वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार अकेला समाजसेवी अंशु कुमार डायरेक्टर संतोष कुमार आदि मौजूद थे. बिहार कौशल विकाश मिशन प्रखण्ड कार्यालय शेखपुरा फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर दिया जा रहा हैं. सुनीता, पूजा, अविनाश एवं सभी छात्र छात्रों को BJP वाणिज्य प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समाजसेवी राहुल कुमारअकेला और अंशु कुमार सामाजिक कार्यकर्ता कि उपस्थिति में सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार वितरण समारोह पूर्वक किया गया ।

Leave a Comment