रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-आज जिला न्यायालय के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा पवन कुमार पांडेय के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. 14/12/2025 को है लोक अदालत इस मौके पर जिला विधिक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री चंद्रमौली यादव, सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रितु कुमारी के अलावे आदि लोगों उपस्थित थे. गौरतलव होकर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निपटारा आसानी से हो सके और लोगों को कानून की जानकारी भी मिल सके इस उद्देश्य से निरंतर शेखपुरा न्यायालय के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है. आज भी इस उद्देश्य से अधिक से अधिक विवादों का निपटारा करने को लेकर जिला न्यायालय के द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है जो शहर के विभिन्न गांव विभिन्न मोहल्ले में जाकर आम जनमानस को जागरूक करने का कार्य करेगी.









