सीएम उद्यमी योजना के तहत लाभुकों के बीच डीएम ने किया चेक का वितरण

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा – जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता एवं उप विकास आयुक्त महोदय की उपस्थिति में “मंथन सभागार” समाहरणालय, शेखपुरा में उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजनान्तर्गत उद्यमियों के बीच राशि वितरण एवं सफल उद्यमियों को प्रशस्ती पत्र वितरण से संबधित कैम्प का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री उद्यमी योजना वर्ष-2023-24 के तहत कुल-05 लाभुकों को कुल मो०- 25.00 लाख रूपये का चेक एवं वर्ष-2024-25 के तहत कुल-05 लाभुकों को कुल मो0-10.00 लाख रूपये का चेक तथा बिहार लघु उद्यमी योजनान्र्तगत कुल-07 लाभुकों को कुल मो0-07.00 लाख रूपये का चेक जिला पदाधिकारी महोदय, शेखपुरा के द्वारा दिया गया. मुख्यमंत्री उद्यमी योजनान्र्तत लाभांवित सफल उद्यमी सुजीत रविदास, धनन्जय सिन्हा, रिंकू कुमारी एवं कशीश कुमारी जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया. कैम्प को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कैम्प में उपस्थित उद्यमियों को उद्योग क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल उत्पादन के साथ उत्पाद के मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग भी काफी मायने रखते है. इसीलिए न केवल आपका उत्पाद अच्छी गुणवत्ता का हो ,बल्कि आप सभी उसका अच्छे से पैकिंग एवं ब्रांडिंग करने पर भी ध्यान दे. साथ ही बाजार में नए नए अवसरों को पहचान कर उनको पूरा करने के लिए सदैव प्रयासरत रहे ,तभी आप भविष्य में एक अच्छे उद्यमी बन सकते है. आयोजित कैम्प में जिला पदाधिकारी महोदय के साथ-साथ उप विकास आयुक्त महोदय, जिला उद्योग केन्द्र के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे.

Leave a Comment