बेटी दिव्या ज्योति ने किया जिले का नाम रौशन, पैथोलॉजी डिपार्टमेंटल परीक्षा में 22वीं रैंक प्राप्त किये

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरसराय – बिहार सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों में सीनियर रेसिडेंट (SR) और ट्यूटर के टेन्योर पदों पर नियुक्ति के लिए पैनल जारी किया गया। इस पैनल में लगभग 530 चिकित्सकों का चयन किया गया। इसी सूची में शेखपुरा जिले की होनहार बेटी डॉ. दिव्या ज्योति ने अपने डिपार्टमेंटल पैथोलॉजी के परीक्षा में 22वीं रैंक प्राप्त कर अपने जिले का मान बढ़ाया। डॉ. दिव्या ज्योति शेखोपुरसराय के नीमी गांव निवासी जयनन्दन सिंह और पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉक्टर किरण देवी की पुत्री हैं।

उनकी इस उपलब्धि से शेखपुरा जिले में खुशी की लहर है। उनका चयन सीनियर रेसिडेंट के पद पर उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और साक्षात्कार में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। डॉ. दिव्या ज्योति ने अपने MD (मेडिसिन) पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की थी। उनके साक्षात्कार में भी उन्होंने अपनी विशेषज्ञता और आत्मविश्वास से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। साक्षात्कार के बाद ही यह उम्मीद जताई जा रही थी कि उनका चयन सीनियर रेसिडेंट के पद के लिए निश्चित है।

डॉ. दिव्या ज्योति की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने यह साबित किया कि कठिन परिश्रम और सही दिशा में प्रयास किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में मदद कर सकते हैं। डॉ. दिव्या की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गर्वित किया, बल्कि पूरे शेखपुरा जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गईं। उनके माता-पिता, जयनन्दन सिंह और डॉक्टर किरण देवी, ने हमेशा उन्हें शिक्षा और सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी इस सफलता से जिले के युवाओं को भी उच्च शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।

डॉ. दिव्या के सीनियर रेसिडेंट के लिए चयन होने की खबर से उनके गांव नीमी के स्थानीय लोग भी उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। डॉ. दिव्या ज्योति की यह उपलब्धि शेखपुरा की बेटियों के लिए एक मिसाल है कि अगर मेहनत और लगन हो, तो कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

Leave a Comment