रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – आज दिनांक 09.12.2024 को व्यवहार न्यायालय शेखपुरा के प्रांगण (प्रतिक्षालय) में संघ की बैठक आयोजित की गई , आगामी दिनांक 26.12.2024 को बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय संघ का चुनाव विभिन्न पदों पर आयोजित की जा रही है।
इस संबंध में प्रत्येक जिला से 4 सदस्य जो संघ में नामित है उनका चयन कर निर्वाचन पदाधिकारी को सूचित करना है।
अतः व्यवहार न्यायालय जिला संघ शेखपुरा से सभी सदस्यों के सलाह पर 4 व्यक्तियों का नाम बताया गया है जो इस प्रकार है
1. कुमार मंजेश
2. अजित कुमार
3. आदित्य कुमार
4. अमित कुमार
जो दिनांक 26.12.2024 को पटना जाकर अपना मतदान करेंगे।
साथ ही साथ जो भी व्यक्ति बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ में कुल 9 रिक्त पदों में किसी भी पद पर अपना nomination करना चाहते है वह शेखपुरा संघ के अध्यक्ष या सचिव महोदय से मुलाकात कर ले। तथा Nomination form उनसे प्राप्त कर ले।
धन्यवाद।









