रिपोर्ट -सुनील कुमार

उपयोगिता के मामलों को निष्पादित कर लेने का सख्त निर्देश
शेखपुरा:-जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी अपने-अपने प्रखंड स्तर के पदाधिकारीगण के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।सर्वप्रथम विगत बैठक में विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के जानकारी लेते हुए उसे तय समय में पूरा करने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी 49 पंचायतों में खेल मैदान की उपलब्धता की समीक्षा के क्रम में अब तक 11 पंचायतों में खेल मैदान उपलब्ध नही हो पाने पर संबंधित अंचलाधिकारी को यथाशीघ्र भूमि चिन्हित करने का निदेश दिया गया। उन्होने अब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नही कराने वाले
पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए अगले बैठक से पूर्व उपयोगिता के मामलों को निष्पादित कर लेने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही जिन विभागों में लंबित मामले है उसको पूर्ण करने एवं संबंधित पदाधिकारी को संबंधित विभागों के पदाधिकारी/कर्मी पूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने का निदेश दिया गया।सभी अंचलाधिकारी अपने स्तर से दाखिल खारिज के लंबित मामलों, भूमि सुधार से संबंधित परिमार्जन पोर्टल आदि के लंबित मामलें को ससमय निष्पादित करने तथा आर॰टी॰पी॰एस॰ काउन्टर के समीप शेड का निर्माण कराये जाने का निदेश दिया गया।समेकित बाल विकास सेवाएँ अंतर्गत आँगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण हेतु भूमि
उपलब्धता की समीक्षा में बताया गया कि प्रखंडवार 20-20 भवन निर्माण का लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 77 केन्द्रों के लिए भूमि का अनापत्ति उपलब्ध करा दिया गया है। शेष 43 केन्द्रों हेतु भूमि उपलब्ध कराने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धता की भी समीक्षा की तथा शत-प्रतिशत केन्द्रों पर शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शेखपुरा को निदेश दिया गया।सामान्य शाखा अन्तर्गत होने वाले कार्यों को ससमय पूर्ण कर लेने का निदेश दिया। साथ ही सभी कार्यालय प्रधान को सेवांत लाभ से सम्बंधित मामलों की स्वयं
समीक्षा करते हुए पदाधिकारी / कर्मचारी के सेवा निवृत होने से पहले ही उनको सेवांत लाभ देने एवं एम॰ए॰सी॰पी॰ का लाभ ससमय देने हेतु भी निदेशित किया गया।जिला पदाधिकारी महोदय ने 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों शत-प्रतिशत लाभुकों को आयुष्मान वय वंदन योजना कार्ड उपलब्ध कराने हेतु निदेश दिया।साथ ही उन्होने बिहार के भविष्य को आकार देने से संबंधित विकसित बिहार विजन दस्तावेज 2047 के नागरिक सर्वेक्षण में सभी नागरिकों को सर्वेक्षण में भाग लेने हेतु प्रेरित करने हेतु अभियान चलाने का निदेश दिया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी आमलोगों से अपील की वे इस सर्वेक्षण में अवश्य भाग लें ताकि बिहार को प्रगति के रास्ते पर ले जाया जा सके।जिला पदाधिकारी महोदय ने सरकार की संचालित
कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अबतक की उपलब्धि एवं लंबित मामलों को अपने स्तर से शीघ्र निपटारा करने को कहा। उन्होने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिला प्रशासन शेखपुरा के सोशल मीडिया एकाउंट- फेसबुक, ट्विटर एवं इंस्टाग्राम से स्वयं जुड़ने एवं अन्य लोगों को जुड़वाने हेतु प्रेरित करने का निदेश दिया। सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को यह निदेश दिया गया है कि अपने विभागान्तर्गत सभी पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होंगे।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता शेखपुरा, सभी वरीय उप समाहर्ता के साथ-साथ सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।









