रिपोर्ट -सुनील कुमार

जिले में दस हजार किसानों को गोलबंद कर सकरी–नाटा नदी जोड़ने को लेकर होगा आंदोलन–मानव कुमार
शेखपुरा:-अरियरी प्रखण्ड के ससबहना बाजार के एक निजी सभागार में अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक की गई। किसान महासभा के प्रखंड सचिव विशेश्वर महतो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला सचिव कमलेश मानव, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय, किसान नेता ब्रह्मदेव यादव, शिवनंदन यादव, प्रवीण सिंह कुशवाहा, तेतरी देवी, शर्मीला देवी आदि अन्य दर्जनों किसान भाग लिए। प्रखंड सचिव विशेश्वर महतो ने बताया कि किसानों को सबसे अधिक दिक्कत खेतों की सिंचाई को लेकर है। सरकार यदि सकरी और नाटा नदी को आपस में जोड़ दे तो शेखपुरा सहित नवादा नालंदा तथा जमुई जिले के किसानों की सिंचाई की समस्या का कुछ हदतक समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को अरियरी प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा जिसमें किसानों की अन्य मांगों के साथ साथ सकरी–नाटा नदी जोड़ने को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर किसान महासभा के जिला सचिव कमलेश मानव ने कहा कि जिले में किसानों का धान खरीद नहीं हो पा रहा है। पैक्स अध्यक्ष और पैक्स के अधिकारियों की मनमानी के कारण किसानों का कोई भी फसल सरकारी मूल्य पर नहीं बिक पाता है। उन्होंने पैक्स के गठन की प्रक्रिया पर सवाल उठते हुए कहा कि पैक्स का सदस्य बनाने में अध्यक्ष को सर्वाधिकार दे दिया गया है। इससे अध्यक्ष अपने लोगों को ही पैक्स का सदस्य बनाते रहे हैं। बड़े पैमाने पर किसान पैक्स सदस्य नहीं होने के कारण सरकारी लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2025 में जिले के दस हजार किसानों को गोलबंद कर उनकी समस्याओं के लिए किसान महासभा आंदोलन करेगी।









